अयोध्या: अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, एक युवक की हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे में एक अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …

अयोध्या। गोसाईगंज कस्बे में एक अनियंत्रित वाहन ने साइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक 20 मीटर दूर जा गिरा। हादसे में बुरी तरह से घायल हुए युवक को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान 38 साल के मोतीलाल निवासी ग्राम चन्द्रदीप अंबेडकरनगर के रूप में हुई। वह गोसाईगंज कस्बे से रात साढ़े नौ बजे साइकिल से अपने घर जा रहा था। जैसे ही कस्बे के पोस्ट ऑफिस की गली के पास पहुंचा कि तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया।

वाहन कस्बे के एक होटल मालिक व बिल्डिंग मटीरियल विक्रेता का बताया जा रहा है। जैसे ही घटना की जानकारी परिवारजनों को हुई तो गांव में चीख पुकार मच गयी। मोतीलाल मजदूरी कर पांच छोटे-छोटे बच्चों का पेट पालता था। एसएचओ केके मिश्र ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार