लखनऊ: छेड़खानी से तंग आकर महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। मानकनगर में दबंगों ने एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे परेशान होकर सोमवार को महिला ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानकनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें पुश्तैनी मकान का …

लखनऊ। मानकनगर में दबंगों ने एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी। जिससे परेशान होकर सोमवार को महिला ने घर में आत्महत्या का प्रयास किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानकनगर क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उन्हें पुश्तैनी मकान का पिछला हिस्सा बंटवारे में दिया गया था, जिसमें वह अपने पति के साथ रहती हैं।

जबकि उनकी मां आगे के हिस्से में रहती हैं। उनके पति रेलवे में लोको पायलट हैं। घर के बगल में एक गली है, जहां पड़ोस में रहने वाले दिनेश यादव, विनोद यादव व भीम यादव घर से निकलते समय छेड़छाड़ और गाली-गलौज करते हैं। दीपावली पर वह अपनी मां के घर आयी हुई थी। सोमवार को वहां से वापस लौटते समय उक्त लोगों ने रोक कर छेडखानी की। शोर मचाया तो आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी।

इतना ही नहीं मौके पर दिनेश की पत्नी अमृता और विनोद की पत्नी सोनी भी वहां आ गई। इन्होंने भी अभद्रता की। यह देख आसपास के अन्य लोग पहुंचे तो आरोपी उनके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर दिनेश, विनोद, भीम, अमृता और सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आत्महत्या के प्रयास की बात कितनी सच है। यह जांच का विषय है।

संबंधित समाचार