लखनऊ: 10 सेक्टरों में बांटे गए छठ पूजा स्थल, नगर आयुक्त ने लिया तैयारियों का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी में 10 और 11 नवंबर को भोजपुरी समाज के लोग छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। छठ पूजा के लिए नगर निगम ने राजधानी में गोमती नदी और अन्य नहरों के किनारे घाटों पर बनाए गए छठ पूजा स्थलों को 10 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही 11 अधिकारियों को तैनात किया है। …

लखनऊ। राजधानी में 10 और 11 नवंबर को भोजपुरी समाज के लोग छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। छठ पूजा के लिए नगर निगम ने राजधानी में गोमती नदी और अन्य नहरों के किनारे घाटों पर बनाए गए छठ पूजा स्थलों को 10 सेक्टरों में बांटा है। साथ ही 11 अधिकारियों को तैनात किया है।

आयो​जन स्थलों के घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ियों की मरम्मत, कूड़े का उठान, चूने का छिड़काव, सैनिटाइजेशन, एंटीलार्वा छिड़काव, फॉगिंग, पेयजल, महिलाओं के लिए चेंजरूम, सचल शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्थाएं नगर निगम कर रहा है। नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने मंगलवार को गोमती नदी के किनारे स्थित लक्ष्मण मेला मैदान एवं झूलेलाल वाटिका का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

राजधानी के पांच रूटों पर किया पानी का छिड़काव

राजधानी में बढ़ रहे वायु प्रदूषण की गुणवत्ता में सुधार के लिए नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाया। नगर आयुक्त ने बताया कि पांच रूटों पर स्प्रिंकलिंग मेकेनिकल रोड स्वीपिंग तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। इसके लिए सभी आठों जोनों में एक वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन, एक मैकेनिकल सेटिंग एवं पांच वाटर टैंकरों से छिड़काव किया गया।

संबंधित समाचार