आज का राशिफल | 10 नवंबर, 2021
मेष राशि आज शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को दुख पहुंचा सकती हैं। इसलिए आज सोच-समझकर बोलेंगे तो बेहतर होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। वृष राशि घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो …
मेष राशि
आज शुभ सूचना मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कुछ बातें जीवनसाथी को दुख पहुंचा सकती हैं। इसलिए आज सोच-समझकर बोलेंगे तो बेहतर होगा। जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं, उनको आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
वृष राशि
घर में धार्मिक आयोजन हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अतिरिक्त मेहनत और बदलाव लाना पड़ सकता है। परिवार के साथ तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। कानूनी मामले उलझ सकते हैं।
मिथुन राशि
आज आपके घरेलू खर्चों में वृद्धि होगी। बीमारी पर धन खर्च होने की संभावना है। पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। घरेलू कार्य के दौरान आपको चोट लग सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़ी समस्या होगी।
कर्क राशि
आज आप नया वाहन खरीदने का विचार बनाएंगे। आप कोई रुका हुआ काम बन सकता है। धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। अपनी जॉब के प्रति समर्पित रहेंगे। कारोबार में बेहतरीन सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आज प्रेम संबंधों को लेकर मर्यादित रहें। कार्यक्षेत्र का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। समय आपके पक्ष का रहने वाला है। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है।
कन्या राशि
आज अहम् की भावना के कारण नजदीकी लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। गैस की वजह से पेट खराब हो सकता है। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर कन्फ़्यूज हो सकते हैं। गैरकानूनी कार्यों से दूरी बनाकर रखें।
तुला राशि
आज सरकारी जॉब कर रहे लोगों को ज्यादा काम करना पड़ेगा। करियर को लेकर आप कुछ साहसिक निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तनाव दूर होगा। हृदय रोगियों को थोड़ी असहजता महसूस हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाक़ात हो सकती है। रुकी हुई पेमेंट आपको मिलने के योग बन रहे हैं। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। आयात-निर्यात के व्यवसाय में लाभ मिलेगा। आप सभी कार्यों में कुशलता का परिचय देंगे।
धनु राशि
आज व्यर्थ घूमने से आपको बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। आकस्मिक गुस्से के कारण काम बिगड़ सकते हैं। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में धन लाभ होगा।
मकर राशि
आज आदर्शवादिता के कारण लोग आपकी काफी प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। आपको पुरस्कार भी मिल सकता है। अपने लक्ष्य को समय से पूरा कर लेंगे। कारोबार में विस्तार कर सकते हैं। आत्मविश्वास के साथ अपने काम में लगे रहें।
कुंभ राशि
आज आय में कमी होने के कारण आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय हल्की बुखार या कमजोरी का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का वातावरण नकारात्मक हो सकता है।
मीन राशि
आज पारिवारिक सदस्यों का समर्थन प्राप्त होगा। आप एक व्यवहार कुशल व्यक्ति समझे जाएंगे। आप प्राकृतिक स्थलों की यात्रा करना पसंद करेंगे। कारोबार से बड़ा धन लाभ हो सकता है। पहले की गई मेहनत का सार्थक परिणाम आज आपको प्राप्त होगा।
