कार्रवाई के आह्वान करने ब्रिटिश प्रधानमंत्री COP26 में लौटेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शिखर सम्मेलन के अंतिम दिनों में ”वादों को कार्रवाई में बदलने” के लिए दुनिया भर के वार्ताकारों पर दबाव डालने के मकसद से सीओपी26 सम्मेलन में वापस जा रहे हैं। जॉनसन ने पिछले सप्ताह ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग …

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन शिखर सम्मेलन के अंतिम दिनों में ”वादों को कार्रवाई में बदलने” के लिए दुनिया भर के वार्ताकारों पर दबाव डालने के मकसद से सीओपी26 सम्मेलन में वापस जा रहे हैं। जॉनसन ने पिछले सप्ताह ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लिया था। जॉनसन सम्मेलन में शिरकत करने के लिए बुधवार को स्कॉटलैंड के शहर लौट आएंगे।

अब तक सम्मेलन में कोयला आधारित बिजली उत्पादन को समाप्त करने, हरित प्रौद्योगिकी के वित्तपोषण और वनों की कटाई को रोकने सहित कई घोषणाएं की गई हैं। लेकिन, सम्मेलन में भाग लेने वाले लगभग 200 राष्ट्रों में वैश्विक तापमान को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित करने के लिए समझौते पर सहमति नहीं बन पाई है।

जॉनसन के कार्यालय का कहना है कि जिन मुद्दों को अभी हल किया जा रहा है, उनमें ”उत्सर्जन में कटौती पर राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के लिए एक साझा समय सीमा और देशों के लिए उनकी जलवायु कार्रवाई पर रिपोर्ट करने के लिए कोई परस्पर सहमत कार्यविधि” शामिल हैं। अमीर देशों की ओर से जलवायु परिवर्तन के प्रति सर्वाधिक संवेदनशील देशों को अधिक धन देने के वादे भी किए गए हैं, वहीं विकासशील देशों ने इस दिशा में कम से कम काम किया है।

जॉनसन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ वार्ता में गति लाने के प्रयास के तहत सरकारी अधिकारियों, वार्ताकारों और ‘सिविल सोसाइटी’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। सीओपी26 सम्मेलन शुक्रवार को समाप्त होने वाला है, लेकिन बातचीत लंबी खिंच सकती है।

संबंधित समाचार