बाराबंकी: नायब तहसीलदार ने किया धान क्रय केंद्र का निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। छठ पूजा पर जिले में बुधवार को अवकाश रहा लेकिन किसानों के धान की खरीदारी हो जिसको लेकर जिला अधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह ने जिले के सभी तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के धान क्रय …

बाराबंकी। छठ पूजा पर जिले में बुधवार को अवकाश रहा लेकिन किसानों के धान की खरीदारी हो जिसको लेकर जिला अधिकारी बाराबंकी डॉ आदर्श सिंह ने जिले के सभी तहसील स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों को धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करने का आदेश दिया था। जिलाधिकारी के आदेश पर रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का नायब तहसीलदार ने अचौक निरीक्षण कर अवाश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

बुधवार को तहसील रामसनेहीघाट की नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने तहसील क्षेत्र के रामपुर मोहम्मदपुर उपाध्याय गड़रियन पुरवा इंदरपुर मथुरानगर दरियाबाद मिरदहान आदि धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया है। जिसमें क्षेत्र के सभी धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की तौल निरीक्षण के दौरान चालू मिली। धान क्रय केंद्र मथुरानगर पर किसानों ने हाइब्रिड धान की 35 प्रतिशत खरीदारी किए जाने पर आपत्ति जताई व केंद्र प्रभारी द्वारा 35 प्रतिशत धान खरीद किए जाने की शिकायत नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी से की। जिस पर विपणन अधिकारी सबिता वर्मा ने बताया अभी तो यही शासनादेश है आगे जैसा आदेश आएगा उस हिसाब से खरीदारी की जाएगी।

वहीं कुछ किसानों ने नायब तहसीलदार को देशी धान होने के बिल भी दिखाए जिस पर नायब तहसीलदार ने कहा अगर धान देशी किस्म का है और उसका पक्का बिल है। तो उन किसानों का धान तौल किया जाना चाहिए। नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी ने बताया तहसील क्षेत्र के सभी धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान धान तौल चालू मिली है। जहां कुछ खामियां थी उनको दूर करने के आदेश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।

संबंधित समाचार