हल्द्वानी: छह महीने बाद सुधरेगी कठघरिया चौक से चंबल पुल तक की सड़क
हल्द्वानी, अमृत विचार। छह महीने से खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों को जल्द ही इस दुश्वारी से छुटकारा मिल सकेगा। नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है। मंगलवार को कार्य का उद्घाटन किया गया। 36 सौ मीटर सड़क को बनाने में करीब सत्तर लाख रुपए खर्च होंगे। शहर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। छह महीने से खस्ताहाल सड़क से परेशान लोगों को जल्द ही इस दुश्वारी से छुटकारा मिल सकेगा। नगर निगम ने इस सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कर दिया है। मंगलवार को कार्य का उद्घाटन किया गया। 36 सौ मीटर सड़क को बनाने में करीब सत्तर लाख रुपए खर्च होंगे।
शहर में गैस पाइप लाइन बिछाने का काम किया गया था। इसी काम के चलते इस सड़क को खोदा गया था। लाइन बिछने के बाद सड़क का निर्माण होना था, लेकिन इसमें काफी वक्त लग गया। नगर निगम ने कार्य न हो पाने की वजह बरसात होना बताया था। अब इस सड़क के निर्माण को शुरू कर दिया गया है।
कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र की इस सड़का का उद्घाटन नगर विकास मंत्री बंशीधर भगत और मेयर डॉ. जोगेंद्र रौतेला ने किया। निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि इस सड़क निर्माण कार्य को दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, जेई महेंद्र बिष्ट, पार्षद मनोज जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जतिन सुयाल, प्रमोद टोलिया, दलीप सिंह, हेड़ा खान मंदिर, खुशाल चंद आदि मौजूद रहे।
