देवरिया: छठ पर पत्नी ने मांगी नई साड़ी तो पति ने गोली मारकर कर दी हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिले में छठ पूजा के लिए साड़ी खरीदने की बात पर पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष और एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके साथ ही इस्तेमाल की गई बंदूक को जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष …

देवरिया। जिले में छठ पूजा के लिए साड़ी खरीदने की बात पर पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की सूचना पर थानाध्यक्ष और एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। इसके साथ ही इस्तेमाल की गई बंदूक को जब्त कर लिया है।

थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि पैना गांव के पूरब पट्टी के रहने वाले नरेंद्र तिवारी की शादी अनुराधा से चार साल पहले हुई थी। जिनकी एक साल की बेटी भी है, जो दिव्यांग है। जानकारी अनुसार देर शाम पत्नी ने अपने पति से छठ के लिए साड़ी खरीदने के लिए कहा जिसपर विवाद होने लगा है।

पुलिस के मुताबिक, अनुराधा का विवाद पति से कुछ दिन से चल रहा था, क्योंकि वह अपने भाई के तिलक के लिए भी खरीदारी के लिए बार-बार कह रही थी। लेकिन नरेंद्र सुन नहीं रहा था। फिर मंगलवार को जब नरेंद्र ने अपने लिए कपड़े खरीदे और अनुराधा के लिए नहीं तो अनुराधा नाराज हो गई।

पुलिस के मुताबिक, वह पति से झगड़ने लगी, उसने अपने मायके बात करने के लिए पति का मोबाइल मांगा तो पति ने नहीं दिया। वहीं, सूचना पर पुलिस पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

संबंधित समाचार