हल्द्वानी: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल में धूप में छूटे पसीने, जाम से कराहे बाशिंदे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के आगमन और राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम की वजह से हुए रूट डायवर्जन ने गुनगुनी धूप में शहरवासियों के पसीने छुडा दिए। आलम यह था कि सुबह से जाम में उलझे लोग दोपहर बाद तक इससे जूझते रहे। मिनी स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मुख्यमंत्री के आगमन और राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम की वजह से हुए रूट डायवर्जन ने गुनगुनी धूप में शहरवासियों के पसीने छुडा दिए। आलम यह था कि सुबह से जाम में उलझे लोग दोपहर बाद तक इससे जूझते रहे।

मिनी स्टेडियम में बुधवार को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया था। जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पहुंचना था। इससे पहले पुलिस ने शहर में रूट डायवर्जन लागू किया था। जिसका नतीजा यह हुआ कि जेल रोड चौराहे से हीरानगर की ओर जाने वाली संकरी सड़क पर पूरे दिन जाम रहा। जेल रोड चौराहे से कालू सिद्ध तिराहे तक लोग जाम से जूझते रहे।

यही हाल सिंधी चौराहा और बरेली रोड स्थित गांधी इंटर कालेज मोड़ पर देखने को मिला। जबकि सिंधी चौराहे से मिनी स्टेडियम चौराहे तक जाम से लोग बेहाल रहे। दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर तिकोनिया पर आवागमन रोक दिया गया। यहां करीब 15 मिनट तक आवागमन ठप होने से लोग परेशान रहे। मुख्यमंत्री का काफिला गुजरने के बाद दोबारा यातायात सुचारू किया गया।

संबंधित समाचार