गोरखपुर: दो पक्षों में पुआल रखने को लेकर हुई मारपीट, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत बनकटवा टोला पर दो पटीदारों ने पुआल रखने को लेकर आपस में मारपीट किया। जिसमें एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उसकी मां पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अन्य …

गोरखपुर। जिले के गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी चौकी अंतर्गत बनकटवा टोला पर दो पटीदारों ने पुआल रखने को लेकर आपस में मारपीट किया। जिसमें एक घायल व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उसकी मां पीजीआई में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अन्य दो की तलाशकर रही है। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरहरी के टोला बनकटवा में मंगलवार देररात पड़ोही निषाद व उसके पट्टीदार जगरोपन के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ गया कि कुछ देर बाद जगरोपन के परिवार के रामसागर, बालकेश, सचिन, अंगद हॉकी डंडे से पड़ोही के घर हमला कर दिए। जिसमें बबलू पुत्र पड़ोही व जानकी पत्नी पड़ोही गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोही की पुत्रबधू मेवाती और गीता भी घायल हो गईं।

सूचना पर गुलरिहा की सरहरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। बाबूलाल उर्फ बबलू व उसकी मां जानकी की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते मे बबलू की मौत हो गई। जानकी का इलाज लखनऊ में चल रहा है। वहीं मेवाती व गीता का इलाज मेडिकल में चल रहा है। गुलरिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन अभियुक्तों सचिन रामसागर अंगद को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है दो अभियुक्तों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि दो सगे पटीदार नहर पर पुआल रखने को लेकर देर रात में आपस में विवाद कर लिए, दोनों तरफ से मारपीट होने लगा। एक पक्ष के 4 लोग घायल हो गए दो की हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में बाबूलाल उर्फ बबलू की मृत्यु हो गई।

संबंधित समाचार