लखनऊ: मारपीट में घायल किसान की मौत, दो गिरफ्तार
लखनऊ। गोसाईंगंज में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल किसान रामसमुझ ने इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी अपचारी बताया जा रहा है। गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरूहा गांव निवासी जगदीश का बेटा …
लखनऊ। गोसाईंगंज में जमीन विवाद में हुई मारपीट में घायल किसान रामसमुझ ने इलाज के दौरान मंगलवार को दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपी अपचारी बताया जा रहा है। गोसाईंगंज के कासिमपुर बिरूहा गांव निवासी जगदीश का बेटा नन्दराम और छोटा भाई सोमवार को खेत में गोभी की पौधा लगा रहे थे।
तभी गांव के रामसमुझ (55) ट्रैक्टर लेकर उसी खेत को जोतने आ गए। जिस जमीन पर एक कपंनी प्लाटिंग कर थी जोकि खाली पड़ी है। जिस पर गांव के लोग कब्जा करके खेती करने लगे थे। इसी जमीन पर कब्जा कर खेती करने के लिए रामसमुझ ट्रैक्टर लेकर गए थे। जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरु हो गया। मामला बढ़ता देख ट्रैक्टर चालक वहां से भाग निकला। इस बीच नन्दराम ने पास ही पड़े बॉस के डंडे से रामसमुझ के सर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। जिससे अचेत होकर रामसमुझ वहीं गिर पडे़।
सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल रामसमुझ को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर भेज दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान रामसमुझ ने दम तोड़ दिया। इंसपेक्टर शैलेन्द्र गिरी ने बताया कि मृतक के बेटे निखिल की तहरीर पर नन्दराम व उसके नाबालिक भाई पर मुकदमा दर्ज किया गया था। नामजद आरोपियों को बुधवार को चांद सरॉय गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
