थाने में युवक की मौत पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कासगंज के थाने में युवक की मौत पर योगी सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कासगंज में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की थाने में …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कासगंज के थाने में युवक की मौत पर योगी सरकार पर सवाल उठाए है। उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि कासगंज में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की थाने में मौत का मामला बेहद संदेहास्पद है। लापरवाही के नाम पर कुछ पुलिसवालों का निलंबन सिर्फ दिखावटी कार्रवाई है।

इस मामले में इंसाफ व भाजपा के राज में पुलिस में विश्वास की पुनर्स्थापना के लिए न्यायिक जांच होनी ही चाहिए। दरअसल कासगंज में मंगलवार को अल्ताफ नामक युवक की हिरासत में मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार किशोरी को अगवा करने के मामले में अल्ताफ को पूछताछ के लिए शहर कोतवाली बुलाया गया था। इस दौरान उसने हवालात के टायलेट में टोटी से फांसी लगा ली। अल्ताफ के घर वालों ने पुलिसवालों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधि मंडल

सपा ने इस घटना की जांच एवं पीड़ित परिवार से मिलने के लिए छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बना दिया है। प्रतिनिधिमंडल 12 नवंबर को कासगंज पहुंचेगा। इसमें पूर्व एमएलसी डा. असीम यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा मोहम्मद फहद, जिलाध्यक्ष कासगंज देवेन्द्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री मानपाल सिंह, एमएलसी अरविन्द प्रताप सिंह व कमल सिंह शाक्य शामिल हैं।

संबंधित समाचार