बरेली: प्रेम विवाह से नाराज लड़की पक्ष ने किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की पक्ष ने लड़की और उसकी सास को कहचरी पर घेर लिया। उन्होंने लड़की पर जानलेवा हमला करते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया। साथ ही उसकी सास के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस …

बरेली, अमृत विचार। दूसरी जाति में प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की पक्ष ने लड़की और उसकी सास को कहचरी पर घेर लिया। उन्होंने लड़की पर जानलेवा हमला करते हुए उसके अपहरण का प्रयास किया। साथ ही उसकी सास के साथ मारपीट करते हुए उन्हें जाति सूचक शब्द भी कहे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सुभाषनगर के इटौआ सुखदेवपुर निवासी नीति यादव ने बताया कि वह बालिग हैं और उसने गांव के रहने वाले दूसरी जाति के लड़के पंकज से आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली है। इस बात से उसके मायके वाले उससे रंजिश मानते हैं। उसे डर है कि कहीं उसके मायके वाले उसपर या उसके ससुरालवालों पर जानलेवा हमला न कर दें। इसलिए उसने न्यायालय से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

उसने बताया कि वह 10 नवंबर को न्यायालय में बयान दर्ज कराकर अपने वकील और सास तारावती के साथ घर लौट रही थी। इसी बीच उसे उसके भाई रवि यादव, ज्ञान प्रकाश यादव, पिता वीर विजय सिंह और गौरव ने घेर लिया। उसके जबरन अपहरण करके अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। यह देखकर नीति ने शोर मचाया तो वहां पर अन्य वकील आ गए।

इस पर हमलावरों ने उसपर चाकू चलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। इसके साथ ही हमलावरों ने उसकी सास तारावती के साथ मारपीट करते हुए जाति सूचक शब्द कहे। नीति की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार