वोल्वो कार इंडिया ने नई एसयूवी XC90 की पेश, जानें फीचर्स और कीमत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वोल्वो कार इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी एक्ससी90 का नया संस्करण पेश किया जिसकी कीमत 89.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई एक्ससी90 पूरी तरह से नए पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 1,969 सीसी के साथ आती है। वोल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह कंपनी की डीजल से पेट्रोल …

नई दिल्ली। वोल्वो कार इंडिया ने बृहस्पतिवार को अपनी एसयूवी एक्ससी90 का नया संस्करण पेश किया जिसकी कीमत 89.9 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। नई एक्ससी90 पूरी तरह से नए पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 1,969 सीसी के साथ आती है।

वोल्वो कार इंडिया ने एक बयान में कहा कि यह कंपनी की डीजल से पेट्रोल कारों की तरफ बढ़ने की प्रतिबद्धता को पूरा करता है और वैश्विक स्तर पर ब्रांड के कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में है।

सात सीटों वाली एसयूवी सहज टच स्क्रीन इंटरफेस जैसी सुविधाओं के साथ आती है। कंपनी ने कहा कि इसमें ‘उन्नत एयर क्लीनर’ तकनीक भी है जिसमें केबिन के अंदर पीएम 2.5 के स्तर को मापने के लिए एक सेंसर लगा है।

यह भी पढ़े-

क्रिप्टोकरेंसी को लेकर RBI गवर्नर ने जताई चिंता, कहा- निवेशकों की संख्या को बढ़ा चढ़ाकर बताने की कोशिश की जा रही

संबंधित समाचार