बाराबंकी: भगवान नेमिनाथ की तिलोकपुर में निकाली भव्य रथयात्रा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। कस्बा तिलोकपुर में भगवान नेमिनाथ का उत्सव कल्याणक मनाते हुए भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के पहले सुबह भगवान नेमिनाथ मंदिर में भगवान का पूजन अर्चन हुआ और अभिषेक जयमाला भारती का कार्यक्रम में मात्र तिलोकपुर की नहीं बल्कि आसपास के कस्बा टिकैतनगर, दरियाबाद, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी के जैन समाज के लोगों ने बढ़ …

बाराबंकी। कस्बा तिलोकपुर में भगवान नेमिनाथ का उत्सव कल्याणक मनाते हुए भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस के पहले सुबह भगवान नेमिनाथ मंदिर में भगवान का पूजन अर्चन हुआ और अभिषेक जयमाला भारती का कार्यक्रम में मात्र तिलोकपुर की नहीं बल्कि आसपास के कस्बा टिकैतनगर, दरियाबाद, फतेहपुर, लखनऊ, बाराबंकी के जैन समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में रामनगर विधायक शरद अवस्थी भी पहुंचे, वहीं कार्यक्रम में रामनगर ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने भी पहुंच कर भगवान नेमिनाथ के दर्शन किए। ग्रुप में भारी पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था हेतु तैनात रहा। जुलूस में मुख्य रूप से अध्यक्ष गोपाल जैन ,श्रीचंद जैन उपाध्यक्ष, कल्याण जैन कोषाध्यक्ष ,केसी जैन एडवोकेट प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी लखनऊ, अशोक जैन, डॉक्टर अमोल जैन मुख्य रूप से शामिल हुए। यातायात व्यवस्था में शांति जैन लगे रहे। कार्यक्रम के जुलूस में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया विधायक शरद अवस्थी ने झंडी दिखाकर रथ यात्रा जुलूस का शुभारंभ किया।

संबंधित समाचार