Wrestler Murder Case: गांववालों ने 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम, कहा- निशा दहिया के हत्यारों की हो गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में यूनिवर्सिटी लेवल की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की बुधवार को हुई मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। रेसलर निशा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गांववालों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। गांववालों ने आरोप लगाया है कि निशा और उसके छोटे भाई …

नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में यूनिवर्सिटी लेवल की रेसलर निशा दहिया और उसके भाई की बुधवार को हुई मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। रेसलर निशा के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए गांववालों ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। गांववालों ने आरोप लगाया है कि निशा और उसके छोटे भाई की हत्या निशा के कोच ने ही गोली मारकर की है। इस केस में पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों को पकड़ा गया है। जबकि हत्या की असली वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। एडिशनल एसपी मयंक गुप्ता का कहना है कि चार टीमें कल से लगी हुई हैं और कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है। जो हमें शिकायत मिली है उसमें ये लिखा है कि जो कोच था वह अभद्र व्यवहार करता था।

यह भी पढ़े-

कंगना के बिगड़े बोल: 1947 की आजादी को बताया भीख, वरुण गांधी बोले- इसे पागलपन कहूं या देशद्रोह

संबंधित समाचार