मुरादाबाद : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीखेंगी मोबाइल फोन चलाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता को अब मोबाइल चलाना सिखाया जाएगा। इसके लिए समस्त सीडीपीओ द्वारा अपने क्षेत्र के कार्यकत्रियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह पोषण ट्रैकर पर काम कर सकें और पुष्टाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आ सके। विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए है। स्मार्ट फोन …

मुरादाबाद, अमृत विचार। आंगनबाड़ी  कार्यकर्ता को अब मोबाइल चलाना सिखाया जाएगा। इसके लिए समस्त सीडीपीओ द्वारा अपने क्षेत्र के कार्यकत्रियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि वह पोषण ट्रैकर पर काम कर सकें और पुष्टाहार वितरण प्रणाली में पारदर्शिता आ सके।

विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए गए है। स्मार्ट फोन से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पोषण ट्रैकर मोबाइल एप पर लाभार्थियों की प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेंगी। इसके अलावा केंद्र पर प्रदान की जाने वाले सभी विभागीय सेवाओं, पोषण और स्वास्थ्य मानकों की फीडिंग करेंगे। ताकि सैम और मैम बच्चों का चिन्हीकरण एवं उनका प्रबंधन किया जा सके।

पोषण ट्रैकर का प्रभावी क्रियान्वयन होने से लाभार्थियों की नियमित वृद्धि की निगरानी में सुगमता होगी, जिससे जिले के पोषण स्तर में सुधार आएगा। स्मार्ट फोन संचालन करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 200 रुपये का डेटा भी भरवाया जाएगा। डीपीओ अनुपमा शांडिल्या ने बताया कि सभी सीडीपीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने क्षेत्र की आंगनबाड़ियों को मोबाइल चलाना सिखाएं ताकि वह पोषण ट्रैकर पर काम कर सकें

संबंधित समाचार