मुरादाबाद : ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडी समिति में आलू डालकर लौट रहे ट्रैक्टर को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। संभल जनपद के गांव पलथा निवासी अंसार ने लोन लेकर नया ट्रैक्टर निकाला था। वह ट्रैक्टर ट्राली से किराया करके अपने परिवार …
मुरादाबाद, अमृत विचार। मंडी समिति में आलू डालकर लौट रहे ट्रैक्टर को सामने से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। संभल जनपद के गांव पलथा निवासी अंसार ने लोन लेकर नया ट्रैक्टर निकाला था।
वह ट्रैक्टर ट्राली से किराया करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। बुधवार की शाम वह आलू लेकर मंडी समिति आया था। घर लौटते समय मैनाठेर थाना क्षेत्र में उसके ट्रैक्टर को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।
इस हादसे में संसार की मौके पर ही मौत हो गई। मटर पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी रुखसाना की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
