बरेली: 18 महीने बाद फिर शुरू हुई बेसिक में खेलकूद प्रतियोगिताएं
बरेली, अमृत विचार। बेसिक स्कूलों में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब 18 महीने से खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद चल रही थी। मगर गुरुवार को इन्हें एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। पहले दिन कंपोजिट स्कूल जोगीठेर में प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने …
बरेली, अमृत विचार। बेसिक स्कूलों में कोरोना संक्रमण की वजह से करीब 18 महीने से खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद चल रही थी। मगर गुरुवार को इन्हें एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। पहले दिन कंपोजिट स्कूल जोगीठेर में प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार के निर्देशन में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चे संकुल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे।
12 नवंबर से शुरू होंगी संकुल स्तरीय प्रतियोगिताएं
आधिकारियों की माने तो संकुल स्तरीय प्रतियोगिता 12 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित होंगी। जिसके बाद 16 नवंबर से 21 नवंबर तक ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 21 नवंबर के बाद ग्राउंड की उपलब्धता के अनुसार जनपद स्तर की प्रतियोगिता की तारीख घोषित की जाएगी।
यह भी पढ़े-
