पीलीभीत: लूट की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, जेल भेजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान अमृता पुलिया के पास से तीन अपराधियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया। उनके पास से असलहा बरामद हुए। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि बुधवार रात एसएसआई उत्तम सिंह पुलिस बल के साथ …

बीसलपुर, अमृत विचार। कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात गश्त के दौरान अमृता पुलिया के पास से तीन अपराधियों को लूट की योजना बनाते गिरफ्तार किया। उनके पास से असलहा बरामद हुए। रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया है।

कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि बुधवार रात एसएसआई उत्तम सिंह पुलिस बल के साथ बीसलपुर से रसिया खानपुर जाने वाले मार्ग पर गश्त कर रहे थे। एक ग्रामीण ने सूचना देकर बताया कि अमृता ग्राम के नजदीक पुलिया के पास कुछ बदमाश लूट की योजना बना रहे हैं। इस पर वहां दबिश दी गई। घेराबंदी कर तीन बदमाशों को मौके पर धर दबोचा।

पूछने पर आरोपियों ने अपना नाम एहसान, मोबीन खान और अनीस खान बताया। उनके पास से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ। तीनों को जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार