बिजनौर : लाठी-डंडे से लैस दबंगों ने दलित के घर पर बोला हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। ग्राम वीरपुरा में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर दलित समाज के लोगों के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट में गृहस्वामी सहित तीन लोग घायल हो गये। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर …

बिजनौर/चांदपुर, अमृत विचार। ग्राम वीरपुरा में दबंगों ने लाठी-डंडे लेकर दलित समाज के लोगों के घर में घुसकर हमला बोल दिया। मारपीट में गृहस्वामी सहित तीन लोग घायल हो गये। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गये। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जानकारी के अनुसार ग्राम वीवीपुरा निवासी रामकिशन का गांव के रहने वाले शादान से बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने उस समय मामला निपटा दिया। घटना के बाद रामकिशन अपने घर चला गया था। आरोप है कि रामकिशन के घर पहुंचते ही शादान अपने साथी सोनू ,नवाज, राजा व दानिश को साथ लेकर लाठी-डंडों से लैस होकर रामकिशन के घर में घुसगये।

आरोपियों ने रामकिशन व घर में मौजूद उसकी पत्नी व बेटी के साथ भी जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर पड़ोसियों को आता देख आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये। घटना से भयभीत दलित समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में शादान, सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार