बरेली: शोहदे ने घर के बाहर की अश्लील हरकत, हंगामा
बरेली, अमृत विचार। शोहदे और उसके दोस्तों ने बीबीए की छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है। हद तो तब हो गई जब शोहदा साथियों के साथ छात्रा के घर के बाहर पहुंचा और छात्रा का सरेआम हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रा और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता …
बरेली, अमृत विचार। शोहदे और उसके दोस्तों ने बीबीए की छात्रा का जीना दुश्वार कर दिया है। हद तो तब हो गई जब शोहदा साथियों के साथ छात्रा के घर के बाहर पहुंचा और छात्रा का सरेआम हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर छात्रा और उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
इज्जतनगर के आईवीआरआई की रहने वाली एक युवती बीबीए की पढ़ाई कर रही है। उसका आरोप है कि कोचिंग के दौरान उसे शास्त्रीनगर रहने वाला आशीष मिश्रा उसे परेशान करता था। वह उसका रास्ता रोक कर उसपर फब्तियां कसता था। छात्रा ने उसका विरोध किया तो आरोपी उसके साथ गाली गलौज करने लगा।
8 नवंबर की शाम आशीष अपने दोस्तों के साथ युवती के घर के बाहर पहुंचा और उसने युवती का हाथ पकड़कर उसके साथ अश्लील हरकत की। छात्रा के भाई के आने पर आरोपी वहां से भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
