बरेली: माडीफाइ साइलेंसर वाले 14 वाहनों के चालान किए
बरेली, अमृत विचार। हाइकोर्ट के सख्त आदेश हैं कि मॉडीफाइ गाड़ियों के जरिए ध्वनि प्रदूषण न किया जाए। वाहनों से निकलने वाली तेज और कर्कस आवाज 80 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इस ध्वनि से न सिर्फ इंसानों बल्कि पशु पक्षियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अब आरटीओ द्वारा मॉडिफाइ साइलेंसर वाले …
बरेली, अमृत विचार। हाइकोर्ट के सख्त आदेश हैं कि मॉडीफाइ गाड़ियों के जरिए ध्वनि प्रदूषण न किया जाए। वाहनों से निकलने वाली तेज और कर्कस आवाज 80 डेसिबल से अधिक नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इस ध्वनि से न सिर्फ इंसानों बल्कि पशु पक्षियों पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। अब आरटीओ द्वारा मॉडिफाइ साइलेंसर वाले वाहनों का चालान शुरू कर दिया है।
हाइकोर्ट के आदेशों का अनुपालन करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान 14 वाहनों के चालान किए गए जबकि दो वाहनों को जब्त किया गया। इनमें अधिकतर माडीफाइ साइलेंसर वाली बुलेट मोटर साइकिल शामिल हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिन वाहनों का चालान हुआ है उनके पंजीयन भी निरस्त किए जाएंगे।
ध्वनि प्रदूषण के जरिए होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सभी गैराज, वर्कशाप और पार्टस बेचने वालों के यहां भी औचक निरीक्षण कर रहे हैं। अगर कोई दुकानदार यार वर्कशाप पर मॅाडिफाइ साइलेंसर बेचते या लगाते हुए दिखा तो फौरी तौर से कार्रवाई की जाएगी।
