आज का राशिफल | 12 नवंबर, 2021
मेष राशि आज आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए काफी काम आने वाली है। आय के नए स्तोत्र बन सकते हैं। वृष राशि आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। …
मेष राशि
आज आपको शरीर को काफी आराम देने की आवश्यकता है। लोग आपकी बातों से काफी प्रभावित रहेंगे। बच्चों की सफलता से आपको गौरव की अनुभूति होगी। दोस्तों की सलाह आपके लिए काफी काम आने वाली है। आय के नए स्तोत्र बन सकते हैं।
वृष राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपने काम की गुणवत्ता पर सुधार करना पड़ेगा। अपने कारोबार को लेकर बड़ा लक्ष्य बनाएंगे। उच्च शिक्षा संस्थान के प्रवेश में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी।
मिथुन राशि
आज आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपको गलत सलाह देते हैं। आज अपने प्रेमी से दिल की बात कह सकते हैं। यदि आप नौकरी बदलना चाह रहे हैं तो यह दिन बहुत ही अच्छा है। बॉस से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क राशि
आज कार्यक्षेत्र में आपका काम बिगड़ सकता है। आपके विचारों में नकारात्मकता जगह ले सकती है। सेहत में थोड़ी खराबी आने की आशंका है। अपनी गलतियों को लेकर पछतावा हो सकता है। पेटदर्द और गैस की समस्या हो सकती है।
सिंह राशि
आज आप अपने कार्यों को तय समय पर पूरा कर लेंगे। जीवन साथी आपसे काफी आकर्षित रहने वाला है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
कन्या राशि
आज आपको नया रोजगार मिल सकता है। शत्रुओं से मुक्ति मिलेगी। पुराना कर्ज चुकाने के लिए दिन अनुकूल है। रक्तविकार उत्पन्न हो सकते हैं। जॉब में आपको नई टीम के साथ काम करना पड़ सकता है। धैर्यवान होकर अपना काम करें फिलहाल ज्यादा अपेक्षा रखना उचित नहीं है।
तुला राशि
आज रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। बच्चे माता-पिता की आज्ञा का पालन करेंगे। शाम के समय परिजनों की किसी बात पर आपको गुस्सा आ सकता है। नशे की आदत से दूर रहें।
वृश्चिक राशि
आज किसी काम को करने में जल्दबाज़ी न करें। आपकी योजनाओं में अचानक बदलाव आने से काम बिगड़ सकते हैं। शरीर में कोई समस्या या कमजोरी महसूस हों तो चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें। परिवार के साथ समय अवश्य बिताएं।
धनु राशि
आज व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक खर्चों में नियंत्रण पा लेंगे। आप कुछ नई स्किल सीख सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। आपका आत्मविश्वास पहले से मजबूत होगा।
मकर राशि
आज प्रशासन से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है। फाइनेंस को लेकर स्थिति मजबूत होगी। घर-परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें।
कुंभ राशि
आज समस्याओं का समाधान होने से आपका तनाव दूर होगा। कार्यक्षेत्र में आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव ला सकते हैं। ऑफिस में आपको सीनियर्स का सहयोग प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज आप अपने खानपान को लेकर सावधानी रखें। मानसिक रूप से अस्थिरता महसूस करेंगे। अपने काम पर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। लंबी दूरी की यात्रा न करें। आज का दिन आपको काफी परेशान कर सकता है।
