अलीगढ़ के एसपी ट्रैफिक अखिलेश भदौरिया बने मुरादाबाद के एसपी सिटी, दो क्षेत्राधिकारी भी बदले
मुरादाबाद, अमृत विचार। शासन ने शुक्रवार को जिले में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद को लखनऊ भेजा गया है। उनके स्थान पर अलीगढ़ में एसपी ट्रैफिक के पद पर तैनात अखिलेश भदौरिया को मुरादाबाद एसपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शासन ने शुक्रवार को जिले में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद को लखनऊ भेजा गया है। उनके स्थान पर अलीगढ़ में एसपी ट्रैफिक के पद पर तैनात अखिलेश भदौरिया को मुरादाबाद एसपी सिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ और सीओ कटघर मनीष कुमार यादव का भी गैर जनपद तबादला किया गया। इंदु सिद्धार्थ को अलीगढ़ जबकि मनीष यादव को प्रयागराज भेजा गया है। मुरादाबाद जिले में दो क्षेत्राधिकारी भेजे भी गए हैं।
इनमें प्रयागराज में तैनात डिप्टी एसपी आशुतोष तिवारी और सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात आलोक कुमार अग्रहरि शामिल हैं। सभी पुलिस अधिकारियों को जल्द ही नवीन तैनाती स्थल पर ज्वाइन करने के निर्देश शासन स्तर से जारी किए गए हैं।
