सब्जी की कीमतों में लगी आग, जानें राजधानी में कितनी महंगी हुई सब्जियां…
लखनऊ। तमाम जिम्मेदारों के दावों के बाद भी टमाटर की बढ़ी कीमत खाश निजाद ने मिलने के आसार है। चल रही सहालग को देखते हुए अभी टमाटर की बढ़ी कीमतों में गिरावट होने की उम्मीद भी नहीं देखी जा रही है। आज टमाटर फुटकर मंडियों में 70 रुपय किलो बिका। इतना ही नहीं हरी सब्जियों …
लखनऊ। तमाम जिम्मेदारों के दावों के बाद भी टमाटर की बढ़ी कीमत खाश निजाद ने मिलने के आसार है। चल रही सहालग को देखते हुए अभी टमाटर की बढ़ी कीमतों में गिरावट होने की उम्मीद भी नहीं देखी जा रही है। आज टमाटर फुटकर मंडियों में 70 रुपय किलो बिका। इतना ही नहीं हरी सब्जियों में बींस,हरी पालक,सेम,परवल और टिंडा भी इर्द-गिर्द मंडरा रहे हैं।
सीजनल सब्जी मटर 120 रुपय प्रति किलो बिक रहा है। साथ ही नया आलू 40 रुपय प्रति किलो बिक रहा है। आपको बता की सब्जियों के आसमान छूने की वजह यह है बैंगलोर और नासिक की मंडी से होने वाली आपूर्ति सामान्य न होने की वजह से टमाटर के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है।
रेट लिस्ट
सीजनल हरी मटर- 120 रुपय प्रति किलो
टमाटर- 70 रुपय प्रति किलो
बींस- 120 रुपय प्रति किलो
सेम- 100 रुपय प्रति किलो
हरी धनिया- 100 रुपय प्रति किलो
टिंडा- 150 रुपय प्रति किलो
परवल- 80 रिपए किलो
नया आलू- 40 रिपए किलो
लखनऊ के आढ़ती ने बताया ने की फिलहाल टमाटर की कीमतों में अभी कोई कमी नहीं आयी है, बैंगलुरू और नासिक की मंडियों से आने वाला टमाटर महंगा है। आपूर्ति कम है। सहालग है इसकी वजह से खपत ज्यादा है।
