हल्द्वानी: बेस अस्पताल में गठिया और हड्डी के रोगियों की बढ़ी तादाद, एक दिन पहुंचे 150 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड बढ़ने के साथ ही हड्डी और जोड़ों के रोगियों की तादाद बढ़ने लगी है। बेस अस्पताल के अस्थि रोग की ओपीडी में एक दिन में 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले दिनों मरीजों की तादाद कम थी। बेस अस्पताल के अस्थि रोग की ओपीडी में सुबह से मरीजों …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ठंड बढ़ने के साथ ही हड्डी और जोड़ों के रोगियों की तादाद बढ़ने लगी है। बेस अस्पताल के अस्थि रोग की ओपीडी में एक दिन में 150 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि पिछले दिनों मरीजों की तादाद कम थी।

बेस अस्पताल के अस्थि रोग की ओपीडी में सुबह से मरीजों की लंबी कतारें लगना शुरू हो गई हैं। गुरुवार को यहां 150 से ज्यादा मरीज उपचार के लिए पहुंचे। मरीजों में महिलाएं ज्यादा शामिल हैं। मरीजों में गठिया, कमर दर्द, जोड़ों का दर्द जैसी समस्याएं हैं।

अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. पीएस खोलिया ने बताया कि ठंड की शुरूआत होने के साथ ही हड्डी और जोड़ों के रोगियों की तादाद बढ़ने लगती है। सर्द मौसम में गठिया का भी दर्द बढ़ जाता है। इसलिए पिछले एक सप्ताह के अंदर ही ओपीडी में मरीजों की आमद काफी ज्यादा हो गई है। कहा कि महिलाओं में हड्डियां और जोड़ों के रोग ज्यादा देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही अब युवाओं में भी हड्डी रोग बढ़ रहे हैं। कहा कि इसके अलावा चोट के भी मरीज पहुंच रहे हैं।

कैल्शियम की कमी हड्डी रोग का मुख्य कारण 
डा. खोलिया के अनुसार बुर्जुगों को ऐसी चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए जिनमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। कहा कि दूध इसका स्रोत है। साथ ही ठंड से बचना चाहिए। साथ ही धूप में भी रहना चाहिए। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है। कहा कि ठंडी चीजों का भी सेवन कम करना चाहिए। नियमित तौर पर व्यायाम करना चाहिए। जिनको हड्डी और जोड़ों में समस्या है वह व्यायाम के लिए डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

 

संबंधित समाचार