रायबरेली: छज्जा गिरने से महिला स्वास्थ कर्मी घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज
रायबरेली। जिले के सीएचसी भवन की सेहत अच्छी नहीं है। हाल यह है कि पूरा भवन जर्जर हालत में है। नतीजा यह हुआ की शुक्रवार को अस्पताल का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गई। ऊंचाहार सीएचसी में मीरा बाबू के पद पर तैनात है। शुक्रवार दोपहर के …
रायबरेली। जिले के सीएचसी भवन की सेहत अच्छी नहीं है। हाल यह है कि पूरा भवन जर्जर हालत में है। नतीजा यह हुआ की शुक्रवार को अस्पताल का छज्जा गिर गया। जिसकी चपेट में आकर एक महिला स्वास्थ्य कर्मी घायल हो गई।
ऊंचाहार सीएचसी में मीरा बाबू के पद पर तैनात है। शुक्रवार दोपहर के बाद वह किसी काम से अस्पताल की छत पर चढ़ी थी, तभी अचानक अस्पताल का जर्जर छज्जा भरभराकर गिर गया। जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई है। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है।
बताते हैं कि सीएचसी का पूरा भवन काफी जर्जर अवस्था में है। जिसके कारण यहां दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अस्पताल भवन की हालत यह है कि इसके कई हिस्से में बरसात का पानी भी टपकता रहता है। इस मामले में कई बार उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। परिणाम स्वरूप अस्पताल के स्टाफ के साथ-साथ मरीजों का भी जीवन जोखिम में बना रहता है।
