अमरोहा : पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी ने दिया धरना
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश के आवाहन पर तहसील कार्यकारिणी द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार की कार्यशैली के खिलाफ रोष व्यक्त किया। सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। पैक्स सचिव वेलफेयर सोसाइटी प्रदेश के आवाहन पर तहसील कार्यकारिणी द्वारा अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। सरकार की कार्यशैली के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
सहकारी समिति सचिव एवं कर्मचारियों को नियमित वेतन एवं राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर पैक्स सचिव वेलफेयर सोसायटी उत्तर प्रदेश के आव्हान पर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन प्रत्येक ब्लॉक प्रांगण में आयोजित किए जा रहे हैं।
यह धरना प्रदर्शन 1 नवंबर से 15 नवंबर तक जारी रहेंगे और इसके साथ उर्वरक वितरण एवं धान खरीद का बहिष्कार जारी रहेगा। प्रांतीय आवाहन पर ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह के नेतृत्व में हसनपुर ब्लॉक प्रांगण स्थित शाहपुर सहकारी समिति के प्रांगण में शुक्रवार को कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया।
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष उदय वीर सिंह के द्वारा संघर्ष को जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करती जब तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे। अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदेश के आह्वान पर आंदोलन को ओर तेज करने का प्रयास करेंगे। धरना प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष उदय वीर सिंह,सचिन नागर,जीवन सिंह,विवेक कुमार सहित हसनपुर तहसील के सभी समितियों के सचिव,लिपिक एवं चौकीदार उपस्थित रहे।
