लखनऊ: छात्राओं ने मतदान करने का लिया संकल्प

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वेबिनार, गोष्ठी व सवाल जवाब के जरिए छात्राओं को वोटर बनने और मतदान को लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं के अधिकारों से लेकर वोटिंग के दौरान नोटा विकल्प के बारे में बताया गया। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज …

लखनऊ। करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज और नेशनल पीजी कॉलेज में शुक्रवार को वेबिनार, गोष्ठी व सवाल जवाब के जरिए छात्राओं को वोटर बनने और मतदान को लिए जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाताओं के अधिकारों से लेकर वोटिंग के दौरान नोटा विकल्प के बारे में बताया गया।

करामत हुसैन मुस्लिम गर्ल्स पीजी कॉलेज में प्राचार्या सहर हुसैन ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित बुनियादी जानकारी दी। नोटा के उपयोग से किसी भी उम्मीदवार को वोट नहीं देने के विकल्प की जानकारी भी प्रदान की गई। यहां छात्राओं ने बढ़ चढ़कर मतदान का संकल्प दोहराया। यह कार्यक्रम एनएसएस व स्वीप समिति ने आयोजित किया।

नेशनल पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से आयोजित वेबिनार में अभिभावकों व छात्र -छात्राओं को के शपथ दिलाई। वीडियो के माध्यम से मतदाताओं के अधिकारों के बारे में बताया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ नीरजा सिंह, मुख्य वक्ता असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुरेंद्र मणि त्रिपाठी, एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी डॉ अर्चना सिंह व डॉक्टर श्वेता सिन्हा भी उपस्थित रहीं।

संबंधित समाचार