केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत किया लखनऊ दौरा
लखनऊ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कोविड टीकाकरण की गतिविधियों और उपलब्धियों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कि जो परिवार कोविड टीकाकरण की दोनों डोज ले चुके हैं उनके घर के बाहर एक स्टीकर लगाया …
लखनऊ। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ‘हर घर दस्तक’ अभियान के तहत शुक्रवार को लखनऊ दौरे पर पहुंचे। उन्होंने कोविड टीकाकरण की गतिविधियों और उपलब्धियों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, कि जो परिवार कोविड टीकाकरण की दोनों डोज ले चुके हैं उनके घर के बाहर एक स्टीकर लगाया जाएगा। स्टीकर पर लिखा जाएगा कि यह परिवार कोविड टीका से पूरी तरह प्रतिरक्षित है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडवीय ने कहा कि प्रदेश में कोविड टीकाकरण का काम सुचारु रूप से चल रहा है। लक्ष्य को समय पर पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से घर-घर दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्रीय मंत्री स्वंय सरोजनीनगर ब्लाक के नटकुर गांव पहुंचे अभियान में शामिल होकर मंत्री ने नटकुर गांव की 24 वर्षीय सविता के घर में दस्तक दी और कोविड टीका लगवाने की अपील की। जिसके बाद सविता ने टीका लगवाया।
केंद्रीय मंत्री के आने पर कोरोना टीकाकरण को प्रोत्साहित करने के लिए सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सी फार) संस्था द्वारा एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई। वहीं सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि अबतक लखनऊ जिले में करीब साढ़े 47 लाख डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें 31 लाख 58 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज और करीब 15 लाख 91 हजार लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने बताया जिले में कोविड टीका से छूटे हुए लोगों को अब दस्तक अभियान के तहत भी प्रतिरक्षित किया जा रहा है।
