बरेली: कई सड़कें खराब तो कहीं पाइप लाइन टूटने से दिक्कत
बरेली, अमृत विचार। शहर में तमाम सड़कों पर निर्माण चलने तो कहीं मुख्य सड़कों के अंदर बिछी पाइप लाइनों में फाल्ट आने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि इन कामों को पूरा कराने में जिम्मेदार विभाग तेजी नहीं दिखा रहे हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न सड़कों व नालों …
बरेली, अमृत विचार। शहर में तमाम सड़कों पर निर्माण चलने तो कहीं मुख्य सड़कों के अंदर बिछी पाइप लाइनों में फाल्ट आने की वजह से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। जबकि इन कामों को पूरा कराने में जिम्मेदार विभाग तेजी नहीं दिखा रहे हैं।
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विभिन्न सड़कों व नालों के निर्माण कराए जा रहे हैं।
इसी कड़ी में श्यामगंज पुल से विकास भवन रोड की ओर भी निर्माण कार्य चल रहा है। ठेकेदार ने यहां रोड चौड़ीकरण के लिए खुदाई कर दी है। इसके अलावा नाले का निर्माण के चलते बड़ी मात्रा में मलबा को उठाकर सड़क किनारे के इकट्ठा कर दिया गया है। इसके अलावा बरेली कॉलेज गेट के पास दुकानदारों ने काफी अतिक्रमण भी कर रखा है।
इस वजह से यहां आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। यही हाल शहर की तमाम सड़कों का है। उधर गांधी उद्यान से चौकी चौराहा जाने वाली सड़क पानी की पाइप लाइन फट गई। इससे इस रोड को कई मीटर तक जेसीबी से खोदकर फाल्ट को ठीक किया गया।
