बरेली: एसओ इंस्पेक्टर नहीं चला सके दंगा नियंत्रण यंत्र
बरेली, अमृत विचार। सालों की नौकरी पुलिस विभाग में करने के बाद भी दरोगा और इंस्पेक्टर दंगा नियंत्रण यंत्र न तो चला सके और न ही उनके नाम बता सके। इस बात से नाराज एसएसपी ने उन्हें फटकार लगाई। एसएसपी के सवाल सुनकर कई दरोगा और प्रभारी निरीक्षकों की धड़कनें बढ़ गईं। शुक्रवार सुबह एसएसपी …
बरेली, अमृत विचार। सालों की नौकरी पुलिस विभाग में करने के बाद भी दरोगा और इंस्पेक्टर दंगा नियंत्रण यंत्र न तो चला सके और न ही उनके नाम बता सके। इस बात से नाराज एसएसपी ने उन्हें फटकार लगाई। एसएसपी के सवाल सुनकर कई दरोगा और प्रभारी निरीक्षकों की धड़कनें बढ़ गईं।
शुक्रवार सुबह एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कई थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को परेड करने के लिए पुलिस लाइन ग्राउंड में बुलाया था। परेड के बाद अचानक ग्राउंड में दंगा नियंत्रण रिहर्सल का आयोजन कर दिया गया। दंगा नियंत्रण रिहर्सल के दौरान कई ऐसे पुलिसकर्मी थे, जिन्हें दंगा नियंत्रण यंत्र के बारे में पता नहीं था।
एसओ भुता अश्विनी कुमार को आंसू गैस का गोला चलाने के लिए कहा गया तो वह गोला तक नहीं चला सके। वहीं कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अपराध नरेश पाल से एसएसपी ने जब एक दंगा नियंत्रण यंत्र का नाम पूछा तो वो उसका नाम नहीं बता सके।
इस पर एसएसपी ने उनकी फटकार भी लगाई। रिहर्सल में एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल के साथ एएसपी साद मियां खान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
