रामपुर: सपा सांसद आजम खां के खिलाफ 12 चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेश वाहक सीतापुर जेल रवाना
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेशवाहक को सीतापुर जेल भेजा गया है। सपा सांसद आजम खां द्वारा चार्जशीट की नकलें प्राप्त करने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। आजम खां से जुड़े …
रामपुर, अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकलें लेकर विशेष संदेशवाहक को सीतापुर जेल भेजा गया है। सपा सांसद आजम खां द्वारा चार्जशीट की नकलें प्राप्त करने के बाद इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
आजम खां से जुड़े मामलों में कोर्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। इस क्रम में शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट द्वारा एक विशेष संदेशवाहक सीतापुर जेल भेजा गया है। वह आजम खां के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्ज 12 मुकदमों की चार्जशीट की नकल लेकर सीतापुर जेल रवाना हुए हैं।
इन मामलों में आठ मामले शहर कोतवाली में और एक-एक मामला अजीमनगर, मिलक, स्वार और गंज कोतवाली में दर्ज हुआ था। इन मामलों में आजम खां को चार्जशीट की नकलें प्राप्त नहीं होने के कारण कोर्ट में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया नहीं हो पा रही थी। विशेष संदेशवाहक द्वारा आजम खां को इन 12 मामलों की चार्जशीट की नकलें प्राप्त कराने के बाद कोर्ट में इन मामलों में आरोप तय किए जाने की प्रक्रिया शुरू होगी।
इसे भी पढ़ें…
