फैंस का दिल जीतने वेब सीरीज इल्लीगल सीजन-2 में आ रही हैं नेहा शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा वेब सीरीज इल्लीगल सीजन-2 में काम करती नजर आएंगी। रोमांचक कानूनी ड्रामा, पावर-पैक्ड अभिनय और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में इल्लीगल सीरीज-वन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इल्लीगल सीजन-2 में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा, अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, पारूल गुलाटी, अचिंत कौर और तनुज विरवानी की अहम भूमिका है। इल्लीगल …

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा वेब सीरीज इल्लीगल सीजन-2 में काम करती नजर आएंगी। रोमांचक कानूनी ड्रामा, पावर-पैक्ड अभिनय और थ्रिलिंग क्लाइमेक्स में इल्लीगल सीरीज-वन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इल्लीगल सीजन-2 में नेहा शर्मा, पीयूष मिश्रा, अक्षय ओबेरॉय, सत्यदीप मिश्रा, पारूल गुलाटी, अचिंत कौर और तनुज विरवानी की अहम भूमिका है। इल्लीगल सीजन-2 जल्द ही वूट सिलेक्ट पर स्ट्रीम होगा।

जॉगरनॉट प्रोडक्शन द्वारा निर्मित और अश्विनी चौधरी द्वारा निर्देशित इल्लीगल सीजन-2 के टीजर लांच पर नेहा शर्मा ने कहा कि मैंने हमेशा महसूस किया है कि मुझे रुपहले पर्दे पर निहारिका सिंह के किरदार को निभाते हुए बेहद गर्व का अनुभव होता है, क्यूंकि वो ऐसी महिला है जो अन्याय के खिलाफ खड़े होने से कभी नहीं डरती। मेरा किरदार गलत कामों के खिलाफ खड़े होने के अपने अथक प्रयास को जारी रखेगा।

वहीं पीयूष मिश्रा ने कहा कि इल्लीगल-सीजन की मनोरंजक कहानी को दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया था क्यूंकि यह अन्याय के खिलाफ लड़ने का एक मजबूत संदेश देता है। इस सीजन की वापसी से हम उत्साहित हैं क्योंकि मेरे और नेहा के चरित्र के बीच कानून, सत्ता और न्याय का खेल इस बार नए पैमाने पर नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।

संबंधित समाचार