अमरोहा: तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा रहेगी,क्योंकि पिछली बार कोरोना की वजह से मेला नहीं लग पाया था। बड़ी संख्या …

अमरोहा, अमृत विचार। तिगरी गंगा मेले में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार श्रद्धालुओं की संख्या पहले की अपेक्षा ज्यादा रहेगी,क्योंकि पिछली बार कोरोना की वजह से मेला नहीं लग पाया था।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने ट्रैक्टर ट्राली से पहुंच रहे हैं। गंगा किनारे तंबू लगाकर मौज मस्ती कर रहे। गंगा में आस्था की डूबकी और फिर खिचड़ी का स्वाद। युवा भी गंगा में अठखेलियां कर रहे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। खासतौर से गंगा घाटों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

पतित पावनी गंगा मैया किनारे भक्तों की भीड़ लगनी शुरु हो गई। गंगा मां के आंचल में अपने आप को बैठाकर श्रद्धालु खुश हो रहे हैं। इस तिगरी मेले का आंनद ही कुछ और है। आठ दिन तक लोग अपने काम धंधों से दूर रहकर गंगा किनारे तंबू लगाकर रहते हैं। गंगा में स्नान करना और मेले का आंनद लेना ही बस एक काम रहता है। मेला स्थल पर हर तरह की दुकान भी सजकर तैयार हो गई।

सब्जी, दूध समेत दूसरी दुकान भी लगी हैं। बच्चे जलेबी और चांट पकौड़ी का आंनद ले रहे हैं। चारों तरफ गंगा मां के जयकारे ही सुनाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के साथ ही नेटवर्क में भी दिक्कत आने लगी। दूसरे जनपदों से पुलिस फोर्स भी पहुंच रही है।

संबंधित समाचार