मुरादाबाद : प्रशिक्षु फार्मासिस्टों की मरीजों से नोंकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्थायी फार्मासिस्टों के एसोसिएशन के चुनाव में अवकाश लेकर व्यस्त रहने से दवा वितरण की व्यवस्था बेपटरी हुई। अधिक संख्या में मरीज और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के कम रहने से दवा मिलने में …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जिला अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को मरीजों की भीड़ रही। डेढ़ हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचे। स्थायी फार्मासिस्टों के एसोसिएशन के चुनाव में अवकाश लेकर व्यस्त रहने से दवा वितरण की व्यवस्था बेपटरी हुई।

अधिक संख्या में मरीज और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों के कम रहने से दवा मिलने में देरी पर मरीजों ने कई बार शोर मचाया जिस पर उनकी संविदा और प्रशिक्षु फार्मासिस्टों से नोकझोंक हुई। व्यवस्था को संभालने में तीन होमगार्ड भागदौड़ करते रहे।

वहीं फिजिशियन, बालरोग, पैथोलॉजी में भी मरीज पहले इलाज और जांच कराने के लिए धक्का मुक्की करते रहे।
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाँ राजेंद्र कुमार का कहना है कि डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रांतीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए महानिदेशक ने दो दिन फार्मासिस्टों का अवकाश घोषित किया है। संविदा और प्रशिक्षु के अलावा दो स्थायी फार्मासिस्ट ओपीडी और इमरजेंसी में ड्यूटी पर लगाएं गए थे। सोमवार से व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगी।

संबंधित समाचार