रायबरेली: घूस लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, हुए निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। नाले की पैमाइश के नाम पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उपजिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए लेखपाल को तत्काल निलंबित किया गया है। बताते चले कि तहसील के ज्योना गांव में तैनात आद्या प्रसाद लेखपाल का पांच सौ की घूस लेने और रुपए को माथे पर लगातें …

रायबरेली। नाले की पैमाइश के नाम पर घूस लेते लेखपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उपजिलाधिकारी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए लेखपाल को तत्काल निलंबित किया गया है।

बताते चले कि तहसील के ज्योना गांव में तैनात आद्या प्रसाद लेखपाल का पांच सौ की घूस लेने और रुपए को माथे पर लगातें वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। मामले में घूस देने वाले ग्राम प्रधान ज्योना उमेश कुमार (कुन्नू) ने बताया की नाले की पैमाइश को लेकर कई दिनों से तहसील के चक्कर काट रहे जिस पर लेखपाल ने पैमाइश के नाम पर पैसे देकर बोहनी कराने की बात कही मजबूरन पांच सौ रुपए देना पड़ा।

मालूम हो की पूर्व में भी तहसील के ही एक लेखपाल का नोट गिनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई पड़ा था, जिससें मुख्यमंत्री के जीरो टालरेंस नीति को तहसील में भली भांति समझा जा सकता हैं। प्रकरण में वीडियो वायरल होने के बाद अनगिनत ग्रामीणों ने 20 सालों से तहसील में तैनात इस लेखपाल द्वारा घूस के बाद ही आम आदमी के काम किए जाने की बात सामने आ रही। फिलहाल मामले में उपजिलाधिकारी सालिक राम ने बताया की घूस लेने का वीडियो सामने आने पर लेखपाल आद्या प्रसाद को निलंबित किया गया है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा