भीमताल: पंप में खराबी से तीन हजार की आबादी पेयजल को तरसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल के ब्लॉक क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले पंप की मोटर फुंक जाने से करीब तीन हजार की आबादी पेयजल को तरस गई है। पांच दिन से गोरखपुर चौराहा, विकास भवन, ओद्योगिक क्षेत्र, सौन गांव, गोरखपुर समेत समीपवर्ती गांवों में पेयजल किल्लत बनी हुई है। स्थानीय लोग निजी टैंकरों से पानी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भीमताल के ब्लॉक क्षेत्र में पानी सप्लाई करने वाले पंप की मोटर फुंक जाने से करीब तीन हजार की आबादी पेयजल को तरस गई है। पांच दिन से गोरखपुर चौराहा, विकास भवन, ओद्योगिक क्षेत्र, सौन गांव, गोरखपुर समेत समीपवर्ती गांवों में पेयजल किल्लत बनी हुई है।

स्थानीय लोग निजी टैंकरों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। पेयजल संकट झेल रहे लोगों में विभाग के प्रति रोष है। वहीं, विभागीय अधिकारी रविवार सुबह तक पेयजल सप्लाई सुचारू होने की बात कह रहे हैं।

विकास भवन निवासी दीपक मेहरा, मंटू भगत, चंदन पड़लिया, शोभित बिष्ट, पवन भगत, गोरखपुर निवासी जगदीश सिंह थापा, अरमान, सौन गांव निवासी सीमा हिटनी, रेनू बृजवासी, रेखा बिष्ट ने बताया कि जल संस्थान के अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं। जिस कारण लोगों को पेयजल के लिए तरसना पड़ रहा है।

गोरखपुर चौराहा क्षेत्र निवासी रुपेश थापा ने बताया कि जल संस्थान की अनदेखी से निजी टैंकर से पानी खरीदना पड़ रहा है। विभागीय टैंकर के लिए इंतजार करना पड़ता है। सौन गांव राजेंद्र बृजवासी ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोग मत्स्य विभाग कार्यालय परिसर और बाजार क्षेत्र से पानी ढोने को मजबूर हैं। विभागीय टैंकर नाकाफी साबित हो रहे हैं।

निसौला क्षेत्र में पेयजल सप्लाई सुचारू कर दी गई है। ब्लॉक क्षेत्र में ट्यूबवेल की मोटर सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि रविवार सुबह तक पेयजल आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। – हर्षित कुमार, अवर अभियंता, जल संस्थान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज