महासम्मेलन में गरजे ब्राह्मण, मांगों को अनदेखा करने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का ब्राह्मण एकता महासम्मेलन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर से आए हजारों ब्राह्मणों ने शिरकत की। सम्मेलन के माध्यम से भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अ‍वकाश घोषित करने, पुरोहितों को मासिक भत्ता और सवर्ण आयोग का शीघ्र गठन करने की मांग …

हल्द्वानी, अमृत विचार। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा का ब्राह्मण एकता महासम्मेलन हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर से आए हजारों ब्राह्मणों ने शिरकत की। सम्मेलन के माध्यम से भगवान परशुराम के जन्मदिवस पर सार्वजनिक अ‍वकाश घोषित करने, पुरोहितों को मासिक भत्ता और सवर्ण आयोग का शीघ्र गठन करने की मांग उठी।

महासम्मेलन में कुमाऊंनी परिधान पहने महिला पदाधिकारी और सदस्य।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा कि हर सरकार ने ब्राह्मणों को सिर्फ वोट बैंक समझा है। 2022 के चुनाव में जो ब्राह्मण हित की बात करेगा वही ब्राह्मण महासभा का समर्थन प्राप्त करेगा। अगर मांगों को अनदेखा किया तो विधान सभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हेमा मेलकानी ने आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और निर्धन कन्याओं की शिक्षा और विवाह में आर्थिक सहायता देने की मांग की।

महासम्मेलन में मौजूद गणमान्य लोग।

इस मौके पर मीरा उनियाल, रिया फुलारा, दीप्ती तिवारी, जीवंती बिष्ट, हरीश पांडे, नवीन पांडे, संजीव शर्मा, मुकेश बेलवाल, बृजेश तिवारी, अमृत पांडे, राजकुमार शर्मा, सौभाग्य भारद्वाज, लता जोशी, सिद्धि सुयाल, पुष्पा पाठक, मोहन कांडपाल, सुशील शर्मा, वंदना शर्मा, सुनीता तिवारी, प्रेमा पांडे, भगवती पांडे, बरखा शर्मा आदि रहे।

संबंधित समाचार