पीलीभीत: नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीसलपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय पोती को विपरीत धर्म वाले युवक द्वारा भगा ले जाने तथा उसका धर्म परिवर्तन कराने के साथ उसे बंधक बनाये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके उपरांत पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने …

बीसलपुर, अमृत विचार। नगर के एक मोहल्ला निवासी विधवा महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर अपनी 14 वर्षीय पोती को विपरीत धर्म वाले युवक द्वारा भगा ले जाने तथा उसका धर्म परिवर्तन कराने के साथ उसे बंधक बनाये जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी जिसके उपरांत पुलिस ने तीन युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली विधवा बृद्ध महिला ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके दो पुत्रों की मृत्यु पहले ही हो चुकी है। उसकी नाबालिग पोती नगर में स्थित उ0प्रा0विद्यालय में कक्षा 8 में अध्यनरत थी को मोहल्ला दुवे में रहने वाले मुस्ताक खां, मुमताज खां ने मुस्ताक की मां की मदद से अपने प्रेम जाल में फंसाकर बहला फुंसलाकर उसे बिगत 28 अगस्त को भगा ले गये हैं। मेरे द्वारा कार्यवाही करने को कहने पर वह उनकी पोती को रोज लाकर देने का बहाना बनाकर टाल मटोल करते चले आ रहे हैं।

वृद्ध महिला ने आरोप लगाया है कि उक्त लोग मेरी नाबालिक लड़की का धर्म परिवर्तन करके अपने कब्जे में बंधक बनाकर किसी अज्ञात स्थान पर रह रहे हैं तथा मुझे लगातार थाने में रिपोर्ट न दर्ज कराने की धमकी भी दे रहे हैं और कह रहे हैं कि यदि थाने आदि में शिकायत की तो लड़की नहीं मिलेगी।

वृद्ध महिला ने तहरीर देने के बाद अपनी पोती को बरामद कराने की गुहार लगाई है। जिसके पश्चात पुलिस ने तत्काल प्रभाव से उक्त तीनों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के बाद उनकी तलाश शुरु कर दी है।

संबंधित समाचार