बरेली: वैवाहिक पारिवारिक विवादों में प्री-लिटिगेशन देने के प्रति किया जागरूक
बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं शिक्षिकाओं को कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता हरजिंदर कौर चड्डा ने महिलाओं को कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें, …
बरेली, अमृत विचार। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में विधिक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आशा संगिनी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं शिक्षिकाओं को कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अधिवक्ता हरजिंदर कौर चड्डा ने महिलाओं को कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करें, इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। विभिन्न अधिनियम और कानूनों के विषय में भी बताया। महिलाओं ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित प्रश्न पूछे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सत्येंद्र वर्मा ने महिलाओं को 22 जनवरी को होने वाली मेगा लोक अदालत के बारे में बताया। विभिन्न वैवाहिक पारिवारिक विवादों से संबंधित प्रकरणों में प्री-लिटिगेशन के लिए देने के लिए जागरूक किया। महिलाओं को बताया कि अपनी समस्याओं से संबंधित प्री-लिटिगेशन नवंबर-दिसंबर में दे सकती हैं ताकि शीघ्र सुनवाई हो सके। कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रोबेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने उत्तर प्रदेश महिला कल्याण विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति, मतदाता जागरुकता एवं आजादी का अमृत महोत्सव के विषय में भी अवगत कराया। महिला कल्याण से सोनम शर्मा ने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी।
ग्राम पंचायतों से आईं महिला-पुरुषों को किया जागरूक
विधिक साक्षरता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार भी हुआ। कार्यक्रम में जनपद के दूर दराज से आये ग्राम पंचायतों से महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं की जानकरी दी। जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी, उप श्रमायुक्त, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास एवं एडीएम ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
