बरेली: चौधरी चरण सिंह हत्याकांड में तीन आरोपी हिरासत में लिए
फरीदपुर, अमृत विचार। ग्राम नवादा बिलसंडी मे शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो नामजद समेत एक अन्य युवक है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गांव नवादा बिलसंडी निवासी मान सिंह का बेटा फौज में भर्ती हुआ था। जिसके …
फरीदपुर, अमृत विचार। ग्राम नवादा बिलसंडी मे शुक्रवार रात चौधरी चरण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो नामजद समेत एक अन्य युवक है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। गांव नवादा बिलसंडी निवासी मान सिंह का बेटा फौज में भर्ती हुआ था। जिसके उपलक्ष्य में मान सिंह ने गांव में ही देवी मठिया पर भंडारे का आयोजन किया था। चरण सिंह इसी भंडारे में शामिल होने के लिए पत्नी शकुंतला देवी और अपने साले के साथ भंडारे में जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोली लगने से चरण सिंह की मौत हो गई।
चरण सिंह राजेश खन्ना के पिता महेन्द्र की हत्या के आरोप में जेल गया था। आरोप है कि रंजिश के चलते उपरोक्त आरोपियों ने भंडारे में जा रहे चरण सिंह को रास्ते में रोककर गोली मारी। गोली चलने से गांव में भगदड़ मच गयी। वहीं सूचना मिलने पर मौके पर परिजन व कोतवाली प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
मृतक की पत्नी शकुंतला देवी ने आरोप लगाया कि गांव के ही राजेश खन्ना, अनिल, चरण, विक्रांत ने रंजिशन के्र चलते हमला कर गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत की। विक्रान्त और चरन सिंह के आलावा एक अन्य को हिरासत में लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
गोली मारने वाला गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर हंस में 10 नवंबर की रात में दबंगों ने शराब पीकर असलहों के साथ गांव के ही श्रवण कुमार सिंह के मकान के सामने फायरिंग की थी। जिसमें उनके भाई गौरव सिंह के हाथ में गोली लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पीड़ित ने घटना की तहरीर देकर थाना में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट पंजीकृत करायी थी।
थाना पुलिस टीम ने वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के तहत चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को नकटिया पुल के पास एक आरोपी सत्येंद्र पाल सिंह को 315 बोर के तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
