बरेली कॉलेज ने एलएलबी की तीसरी मेरिट जारी की
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश को तीसरी कटऑफ जारी कर दी है। कटऑफ में शामिल छात्रों को 15 व 16 नवंबर को कॉलेज के विधि विभाग में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश लेना होगा। प्रवेश लेने से वंचित छात्रों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। प्रवेश समन्वयक …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज ने एलएलबी में प्रवेश को तीसरी कटऑफ जारी कर दी है। कटऑफ में शामिल छात्रों को 15 व 16 नवंबर को कॉलेज के विधि विभाग में पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रवेश लेना होगा। प्रवेश लेने से वंचित छात्रों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह ने बताया कि ओपन कैटेगरी में अब तक 115 सीटों पर प्रवेश पूरे हो चुके हैं। बची हुई सभी सीटों के लिए तीसरी मेरिट जारी कर दी गई है। तीसरी मेरिट के बाद यदि सीटें खाली रह जाएंगी तो अगली मेरिट जारी की जाएगी।
तीसरी मेरिट में सामान्य महिला 70 से 353, ईडब्ल्यूएस-39 से 175, डीएफ, पीएच व एफएफ- सभी, ओबीसी ओपन-146 से 415, ओबीसी महिला-190 से 352, पीएच-14 से 18, डीएफ व एफएफ-सभी, एससी-सभी व एसटी-सभी रैंक वाले छात्र प्रवेश ले सकेंगे।
