Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन के लॉन्च से पहले जानें सभी खूबियां, डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।  सैमसंग का यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। खबरों की माने तो यह फोन ग्लोबल मार्केट में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा …

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy A32 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। अब कंपनी Galaxy A33 5G स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।  सैमसंग का यह स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। खबरों की माने तो यह फोन ग्लोबल मार्केट में जनवरी 2022 में लॉन्च किया जा सकता है।

Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 6.4-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा जिसमें इनफिनिटी U पंच होल डिजाइन के साथ सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही सैमसंग के इस फोन में FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। सैमसंग के इस पोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसके कैमरा सेंसर को लेकर जानकारी फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है।

सैमसंग के इस स्मार्टफोन में USB Type-C पोर्ट दिया जाएगा। इसके साथ ही Samsung Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में 3.5mm का हेडफोन जैक नहीं दिया जाएगा। सैमसंग के इस फोन का साइज 159.7x74x8.1mm और मोटाई 9.7mm होगी। पिछली लीक रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सैमसंग का यह फोन ऑरेंज, लाइट ब्लू, ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस फोन के व्हाइट और ब्लैक कलर के रेंडर सामने आए हैं।

संबंधित समाचार