हल्द्वानी: जनता ने पुलिस को बताए स्मैक बिक्री के ठिकाने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में स्मैक बिक्री से त्रस्त्र जनता आज पुलिस के पास पहुंच गई। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के बैनर तले पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक को ज्ञापन दिया और स्मैक बिक्री वाले ठिकानों का पता भी बताया। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवेस राजा ने पुलिस को बताया कि रेलवे फाटक, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। बनभूलपुरा में स्मैक बिक्री से त्रस्त्र जनता आज पुलिस के पास पहुंच गई। बनभूलपुरा संघर्ष समिति के बैनर तले पहुंचे लोगों ने थानाध्यक्ष बनभूलपुरा प्रमोद पाठक को ज्ञापन दिया और स्मैक बिक्री वाले ठिकानों का पता भी बताया।

बनभूलपुरा संघर्ष समिति के संयोजक उवेस राजा ने पुलिस को बताया कि रेलवे फाटक, चोरगलिया रोड, मलिक का बगीचा, नई बस्ती ठोकर, शनि बाजार रोड, गफूर बस्ती, इंद्रानगर बड़ी रोड, इंद्रानगर छोटी रोड, गोपाल मंदिर के पास खुलेआम स्मैक की ब्रिकी होती है।

युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है और स्मैक बेचने वालों के हाथ मजबूत हो रहे हैं। उवेस ने 15 दिनों के भीतर इन पर सख्त कार्रवाई के साथ जिला बदर और गुंडा एक्ट लगाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में रमेश चंद्र पलडिया, फरमान अली, आरिश अली, मो.उस्मान, मो.यासीन, आरिफ पठान, नसीम अहमद, आशिफ अंसारी आदि थे।

संबंधित समाचार