हरदोई: श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पूर्णाहुति के बाद लगी भीषण आग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली कस्बे में चल रहा है श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में रविवार को पूर्णाहुति के बाद अचानक आग लग गई, जिससे पूरी यज्ञशाला आग में खाक हो गई। हालांकि इस भीषण आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। वहीं आसपास के पंडाल में मौजूद लोगों में भगदड़ मची रही। रविवार को पाली कस्बे के …

हरदोई। पाली कस्बे में चल रहा है श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में रविवार को पूर्णाहुति के बाद अचानक आग लग गई, जिससे पूरी यज्ञशाला आग में खाक हो गई। हालांकि इस भीषण आग से कोई भी जनहानि नहीं हुई है। वहीं आसपास के पंडाल में मौजूद लोगों में भगदड़ मची रही।

रविवार को पाली कस्बे के मां पंथवारी देवी मंदिर पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पूर्णाहुति का कार्यक्रम था। पूर्णाहुति कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यज्ञशाला में अचानक भीषण आग लग गई, तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आग किस कदर भीषण रूप धारण किए है। यज्ञशाला को आग ने पलभर में ही जला कर राख कर दिया।

आसपास हजारों की तादाद में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, लोग इधर-उधर भागते नजर आए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और यज्ञशाला से लोगों को दूर हटाया‌। इस आग में किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है और आग शांत हो चुकी है।

संबंधित समाचार