रामपुर: व्यापारियों ने पालिका इंस्पेक्टर समेत ईओ पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप
रामपुर, अमृत विचार। गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी शोभित गुप्ता ने व्यापारियों के साथ एकत्रित होकर गंज थाने में पालिक इंस्पेक्टर और ईओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापारी नेता शोभित गुप्ता ने दी तहरीर …
रामपुर, अमृत विचार। गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी शोभित गुप्ता ने व्यापारियों के साथ एकत्रित होकर गंज थाने में पालिक इंस्पेक्टर और ईओ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
व्यापारी नेता शोभित गुप्ता ने दी तहरीर में कहा कि मंगल की पैंठ पुराना गंज में किराना की दुकान है। 1 नवंबर की शाम वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डाक्टर विवेकानंद गंगवार ने अपने साथ चार-पांच कर्मचारी लेकर दुकान पर आए और छापेमारी करने लगे। उन्होंने बताया कि वह व्यापार मंडल का मुख्य पदाधिकारी है। इस बात को लेकर अधिशासी अधिकारी मौके पर भड़क गए।
दुकान के अंदर घुसकर कर्मचारियों को साथ में लेकर उससे मारपीट करने लगे। दुकानदार शोभित गुप्ता ने बताया कि अधिशासी अधिकारी उनसे 25 हजार की रिश्वत मांगने लगे और मामले को खत्म करने की बात करने लगे। इस पर नगर पालिका इंस्पेक्टर देवेंद्र बहादुर को 5 हजार रिश्वत के रूप में पंकज गुप्ता, रजत गुप्ता, हर्षित अग्रवाल, हितेश गुप्ता और नितिन गुप्ता के सामने दिए गए थे। साथ ही नगर पालिका ईओ डाक्टर विवेकानंद गंगवार द्वारा शोभित गुप्ता से कहा गया कि अब तुम्हारे खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं करेंगे।
व्यापार मंडल द्वारा मांग की गई है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। व्यापार मंडल द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अगर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो व्यापार मंडल द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर मंडल संयोजक सलविंदर विराट, अतुल शर्मा, अशोक राठौर, सौरभ गुप्ता, अमन गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अजय गुप्ता, यूनुस खान, अजय सिंघल, अकबर अली, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। पालिका इंस्पेक्टर जुर्माने की रकम वसूल रहे हैं। जिसकी फोटो व्यापारियों द्वारा वायरल की जा रही है। वहीं व्यापारियों द्वारा हंगामा करने पर जुर्माने की रकम वापस कर दी गई थी। – डा. विवेकानंद गंगवार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रामपुर।
