बरेली: देवरों ने किया दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी निवासी महिला के साथ उसके देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात जब ससुरालियों को बताई तो उन्होंने उलटा उसे ही धमकाना और पीटना शुरू कर दिया। पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। बारादरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले उसके …

बरेली, अमृत विचार। बारादरी निवासी महिला के साथ उसके देवरों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने यह बात जब ससुरालियों को बताई तो उन्होंने उलटा उसे ही धमकाना और पीटना शुरू कर दिया। पति ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।
बारादरी निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी दो साल पहले उसके घर के पास के युवक से हुई थी।

शादी के बाद से पति समेत ससुराल वाले उससे दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि इसी दौरान महिला के देवर गौसी और अनस उससे छेड़खानी करने लगे। एक दिन मौका पाकर दोनों ने उसे कमरे में पकड़ लिया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया।

महिला ने यह बात ससुरालियों और पति को बताई तो उसे चुप रहने के लिए बोल दिया गया और उसके साथ मारपीट भी की गई। उसके बाद पति ने महिला को तीन तलाक भी दे दिया। महिला ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार