बरेली: हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी पर चलाई गोली, हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी के साथ गाली गलौज की और फिर गोली चला दी। गोली व्यापारी को छूते हुए निकल गई। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी छत पर चढ़ गया और पथराव कर दिया । इससे कालोनी में हंगामा मच गया।। दुर्गा नगर के रहने वाले तरुण और दीपक भाई …

बरेली, अमृत विचार। हिस्ट्रीशीटर ने व्यापारी के साथ गाली गलौज की और फिर गोली चला दी। गोली व्यापारी को छूते हुए निकल गई। लोगों ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी छत पर चढ़ गया और पथराव कर दिया । इससे कालोनी में हंगामा मच गया।।

दुर्गा नगर के रहने वाले तरुण और दीपक भाई हैं। वह लोग प्रॉपर्टी डीलिंग के साथ व्यापार भी करते हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कालोनी के रहने वाले एक हिस्ट्रीशीटर से उनका विवाद हो गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कर दिया । आरोप है कि रविवार की रात हिस्ट्रीशीटर उनके पास आया और गाली गलौज करते हुए गोली चला दी।

गोली तरुण की कोहनी को छूते हुए निकल गई। इससे वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। गोली चलाने के बाद हिस्ट्रीशीटर अपने घर भाग गया। लोगों ने इसका विरोध कर किया तो आरोपी ने छत से उन पर पथराव कर दिया। इससे कॉलोनी में रात तक हंगामा मचा रहा।

सूचना पर पहुंची पुलिस देर रात तक आरोपी के दरवाजे पर खड़ी रही, लेकिन वह नीचे नहीं उतरा। पीड़ित ने बारादरी पुलिस से मामले की शिकायत की है। हालांकि रात तक पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की थी।

संबंधित समाचार